मथुरा में गोवर्धन परिक्रमा एवं गुरु पूर्णिमा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से 27 जून से चार जुलाई के बीच विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।
रेलवे प्रशासन द्वारा 05314/05313 मथुरा जंक्शन-कासगंज-मथुरा जंक्शन मेला विशेष गाड़ियों का संचालन मथुरा जंक्शन एवं कासगंज से 27 जून से चार जुलाई 2023 तक आठ फेरों में ठहराव के साथ किया जाएगा। 05314 मथुरा जंक्शन -कासगंज मेला विशेष गाड़ी मथुरा जंक्शन से दोपहर 2.05 बजे, मथुरा छावनी से दोपहर 2.20 बजे, हाथरस सिटी से दोपहर 2.57 बजे, सिकंदराराऊ से 3.27 बजे तथा मरहरा से दोपहर 3.47 बजे प्रस्थान कर कासगंज शाम 4.15 बजे पहुंचेगी, जबकि 05313 कासगंज-मथुरा जंक्शन मेला विशेष गाड़ी कासगंज से शाम 4.50 बजे, मरहरा से शाम 5.04 बजे, सिकंदराराऊ से 5.20 बजे, हाथरस सिटी से शाम 5.50 बजे, मथुरा छावनी से शाम 6.56 बजे प्रस्थान कर मथुरा जंक्शन पर शाम 7.40 बजे पहुंचेगी। संवाद