Hathras News: सिटी में आज
Fri, 12 Jun 2026 01:51 AM IST
सार
हाथरस में 12 जून को कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं...
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन
- फोटो : संवाद
- सुबह 9:00 बजे बागला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
- सुबह 10:00 बजे सहपऊ के स्टेट बैंक मार्ग पर नेत्र जांच शिविर का आयोजन।
- सुबह 10:00 बजे सहपऊ के मां भद्रकाली मंदिर पर 21 कुंडीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन।
- दोपहर 1:00 बजे मुरसान की घुर्रीमल बगीची में भागवत कथा के विश्राम पर भंडारा।
- दोपहर 2:00 बजे श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में भागवत कथा का आयोजन होगा।
- दोपहर 2:00 बजे गांव सलेमपुर के बलवंत पब्लिक स्कूल में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन।
- दोपहर 2:00 बजे सिकंदराराऊ के गौसगंज स्थित गौरी शंकर मंदिर में भागवत कथा पाठ होगा।
- दोपहर 3:00 बजे गांव बघराया में श्रीमद भगवत कथा का आयोजन।
- दोपहर 3:00 बजे सासनी के श्री खाटूश्याम मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन।