फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 से 14 फरवरी तक का हर दिन होगा खास

Sun, 07 Feb 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। वेलेंटाइन वीक को लेकर युवाओं के दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं। इसी महीने की 7 तारीख से वेलेंटाइन वीक प्रारंभ हो जाएगा। 14 फरवरी तक हर दिन वेलेंटाइन के नाम रहेगा। प्यार का इजहार कोई खुलम्म-खुल्ला करेगा तो कोई चोरी छिपे। युवाओं पर भी इस वीक की खुमारी अभी से छाने लगी है। इधर, वीक को भुनाने के लिए बाजारों में गिफ्ट गैलरियां तैयार हो चुकी हैं।पति-पत्नी के साथ-साथ प्रेमी युगल ही नहीं बल्कि फ्रेंड्स भी आपस में इस वीक का पूरा लुफ्त उठाने की तैयारी कर चुके हैं। वेलेंटाइन वीक की बधाई रेड रोज देकर की जाएगी। इस दिन युवा अपने एक तरफा प्यार का इजहार भी कर सकेंगे। हर कोई प्यार के सप्ताह को यादगार बनाने में जुटा हुआ है। शहर के कई रेस्टोरेंट संचालकों ने भी इस वीक को भुनाने के लिए तैयारियां की हैं। 
विज्ञापन

ये  है वेलेंटाइन वीक की डेटशीटइस वीक के पहले दिन यानि कि 7 फरवरी को रोज-डे, 8 फरवरी को प्रपोज-डे, 9 फरवरी को चॉकलेट-डे, 10 फरवरी को टेडी-डे, 11 फरवरी को प्रॉमिस-डे, 12 फरवरी को किस डे, 13 फरवरी को हग डे और 14 फरवरी को वेलेंटाइन-डे सेलीब्रेट किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर चढ़ा वीक का रंगवेलेंटाइन वीक का क्रेज कितना है इसकी खुमारी भी मोबाइल पर अभी से छा रहे वेलेंटाइन मैसेजों से पता पड़ती है। इसलिये युवाओं ने अभी से अपने प्रियजनों को पिक्चर, टैक्स्ट आदि तरह के लव मैसेज भेजकर इन दिनों की याद दिलाना शुरू कर दिया है। इधर, सोशल नेटवर्किंग साइटों पर भी लव वीक की बहार आई हुई है।
विज्ञापन

लव आइटमों से सज गई गिफ्ट गैलरीप्यार और रोमांस के इस सप्ताह को लेकर शहर की गिफ्ट गैलरियां भी सज गई हैं। गिफ्ट गेलरियों पर बैंड, ग्रिटिंग्स, चॉकलेट, स्टेचू, टेडीबियर, कपल्स, कीरिंग, व दिल के आकार के कई प्रकार के गिफ्ट की खूब खरीद्दारी की जा रही है। इधर, आर्टिफीशियल ज्वैलरी की भी डिमांड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें