फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 से 29 तक दौडे़ंगी होली स्पेशल बसें 

Sun, 20 Mar 2016 12:14 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। परिवहन निगम ने हाथरस डिपो के चालक-परिचालकों और कर्मचारियों के लिए होली विशेष प्रोत्साहन योजना को लागू कर दिया है। इसके तहत 20 से 29 मार्च तक चालक-परिचालकों को लगातार 10 दिनों तक बसों का संचालन करना होगा और निर्धारित किलोमीटर का लक्ष्य प्राप्त करना होगा। 
विज्ञापन

परिवहन निगम द्वारा जारी योजना के तहत 10 दिन की अवधि में उपस्थित रहकर दैनिक रुप से बसों का संचालन ग्रामीण (अंतर्जनपदीय) में 300 किमी, नगरीय व उपनगरों में 125 किमी व नोएडा में 250 किमी प्रतिदिन बसों का संचालन करेंगें तो उन्हें 350 रुपए प्रतिदिवस विशेष प्रोत्साहन भुगतान किया जाएगा। उन्हें एक मुश्त 3500 रूपये का भुगतान किया जाएगा। संविदा चालक परिचालकों को इस अवधि में 2400 किमी से अधिक अर्जित करने पर अतिरिक्त रुप से 55 पैसे प्रति किमी देय होगा। कार्यशाला के कार्मिकों को भी 8 दिन उपस्थित रहने पर 850 और 7 दिन उपस्थित रहने पर 700 रुपए प्रोत्साहन के रुप में दिया जाएगा। सभी चालक परिचालकों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। अधिक से अधिक बसों को ऑनरुट करने के निर्देश दिए गए हैं। स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह ने बताया कि इस प्रोत्साहन योजना की जानकारी सभी चालक परिचालकों को दे दी गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें