फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने केक काटकर मनाया अखिलेश का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बृहस्पतिवार को क्षेत्र में सपा कार्यकर्ताओं ने कई कार्यक्रमों के साथ मनाया। इस मौके पर केक काट गया। सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी ने गिहारा बस्ती और अन्य स्थानों पर खाने के पैकेटों का वितरण किया। सोलंकी ने कहा सपा की सरकार बनने पर गरीब और जरूरतमंदों की पूरी मदद की जाएगी।
सपा के पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने आवास पर केक काटकर सभी को मिष्ठान वितरित किया। इसके पश्चात सिकंदराराऊ की गिहारा बस्ती के अतिरिक्त नगर के कई मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्र में खाने के पैकेटों का वितरण किया गया। सोलंकी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गरीब तथा जरूरतमंदों की मदद के लिए अनेक योजनाएं चलाई थीं।
विज्ञापन

गरीबों को गरीबी की रेखा से बाहर निकालने के लिए कई उल्लेखनीय काम किए, लेकिन भाजपा सरकार ने कई योजनाएं बंद कर दीं और सपा की योजनाओं पर अपना ठप्पा लगा दिया। सपा शासन में सीएचसी में ट्रॉमा सेंटर बनकर तैयार हो गया, लेकिन भाजपा सरकार इसे आज तक चालू नहीं करवा पाई।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह एमएलसी, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवती यादव, ठा. डंबर सिंह, हरवीर सिंह तोमर, रोहिताश यादव, विजेंद्र जाटव, मेहराज कुरैशी, भूरा प्रधान, नागेश यादव, रामकिशन बबलू, सुनील मास्टर, फैसल अली बेग, मनवीर चौधरी, रिंकू यादव, रवि यादव ,विक्की यादव, देवेश यादव, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

नगर के जीटी रोड पर देवेंद्र यादव के परिसर में बबलू यादव के निर्देशन में सपाइयों ने अखिलेश यादव के जन्म दिन पर केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर अब्दुल बशीर कुरैशी, बबलू यादव, बीपी बघेल, विजेंद्र सिंह जाटव, रवि यादव, डॉ. अवधेश बघेल, रामप्रकाश यादव, हदीश कुरैशी, जावेद अब्बासी, शादाब शानू, शानू अब्बासी, फजल अली बेग, चीना यादव, वीरी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें