फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पुलिस से नोकझोंक के बीच सपाइयों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौंपते समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी। स्वयं - फोटो : Self
विज्ञापन
जौहर विश्वविद्यालय के भवनों के ध्वस्तीकरण पर रोक की मांग के लिए कलक्ट्रेट जा रहे सपा अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सोमवार को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। इस दौरान पुलिस और सपाइयों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस की मौजूदगी में प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष हाजी नवाब हसन अब्बासी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि विश्वविद्यालय हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों के भविष्य से जुड़ा है। यदि निर्माण या भूमि से संबंधित कोई विवाद है तो उसका समाधान संविधान, कानून और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप विधिक प्रक्रिया के तहत किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान सुनील कुमार दिवाकर, अकील कुरैशी, रूप किशोर कश्यप, नरेश दिवाकर, शैलेंद्र सिंह सेंगर, शिवा भारती, हेमंत गौड़, रोहित कुमार, अनिल कुमार शर्मा, कुलदीप सिंह, अंशुल यादव, नितिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें