संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी का वर्चस्व रहेगा। सपा से चुनाव लड़ने के लिए सभी जाति के लोग आगे आ रहे हैं। उक्त बातें सपा के जिला उपाध्यक्ष गिनेश चंद्र यादव ने गांव ढाबर अगसौली के गुमानी सिंह डिग्री कॉलेज में आयोजित स्वागत समारोह में कही। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा को उसकी ताकत का पता लग जाएगा। गांव के लोग अच्छी तरह समझते हैं किसानों का कल्याण सपा ही कर सकती है। जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव के निर्देशन में जिले में पार्टी का संगठन मजबूत हो रहा है।
स्वागत करने वालों में रविंद्र यादव, दीपचंद्र बघेल, भगवान सिंह राजपूत, प्रियंका, अनूप गुप्ता, राजू खान, मुस्ताक अली, अंशुल यादव, प्रशांत यादव, पुत्तू लाल, रमेश चंद्र यादव, अमरीश शर्मा, नागेंद्र जादौन, वीरेश पुंढीर, अंकित माहेश्वरी, विजय बघेल, हाकिम सिंह, बालक राम, बुद्धसेन, दीन मोहम्मद, राजू साहिल, विपिन शर्मा, राम बाबू वाल्मीकि, अनीश खान, गिरीश गोस्वामी, सोनू पुण्ढीर, अरविंद पुंढीर, राहुल यादव, विजय गुप्ता, आशू गुप्ता आदि थे।