फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सपा नेता ने कार्यकर्ताओं सहित दिया इस्तीफा, जिलाध्यक्ष बनाने को लेकर जताई नाराजगी

Mon, 24 Jul 2023 07:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सपा से इस्तीफा देने वाले पिंकू मधुर का आरोप है कि धर्म विशेष के लोगों को पार्टी टिकट और कार्यकारिणी में जगह दे रही है। समाजवादी पार्टी की कार्यकारिणी में जाट, ठाकुर, ब्राह्मण किसी को कोई स्थान नहीं दिया गया है, इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सपा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सादाबाद में सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव पिंकू मधुर ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सपा नेता के साथ कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी है। इस्तीफा पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को भेजा गया है। 

विज्ञापन


पिंकू मधुर का कहना है कि वह कई सालों से पूरी ईमानदारी से पार्टी के लिए योगदान दे रहे हैं। बीते दो-तीन सालों से पार्टी ऐसे लोगों को जिला अध्यक्ष बना रही है, जिन्होंने पार्टी का कार्यालय तक नहीं देखा है। ऐसे लोगों ने ना ही पार्टी के लिए कोई योगदान दिया है। 

पिंकू मधुर का आरोप है कि धर्म विशेष के लोगों को पार्टी टिकट और कार्यकारिणी में जगह दे रही है। समाजवादी पार्टी की कार्यकारिणी में जाट, ठाकुर, ब्राह्मण किसी को कोई स्थान नहीं दिया गया है, इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। उनके साथ गुरमुख चौधरी अरौठा, सुभाष चौधरी मढ़ाका, सचिन चौधरी बागपुर, अरुण कुमार मन्स्या, अजीत फौजदार बागपुर, पुष्पेंद्र चौधरी नगला फत्ता, सोनू चौधरी करसौरा ने दी समाजवादी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें