फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालयों में देखे अभिलेख, साफ-सफाई के दिए निर्देश

विज्ञापन
निरीक्षण करने पहुंचे नवागत एसपी व अन्य। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

नवागत पुलिस अधीक्षक आने के बाद जिले की स्थिति को देख रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को उन्होंने शहर के दोनों कोतवाली हाथरस गेट व कोतवाली सदर का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी विक्रांत वीर ने शनिवार को हाथरस गेट कोतवाली का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने वहां कुछ अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, हवालात, थाना परिसर में खड़े वाहन के साथ-साथ थाने में साफ-सफाई की स्थिति देखी। एसपी ने कोविड-19 से बचाव हेतु सोशल डिस्टेसिंग रखने और मास्क का प्रयोग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर में बंदरों को केले भी खिलाए। एसपी ने कोतवाली सदर का भी निरीक्षण किया। वहां भी उन्होंने कई अभिलेख देखे। साथ ही थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, डेस्क ऑफिस आदि की चेकिंग की। उन्होंने इस थाने में भी कोविड-19 से बचाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें