फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में सुप्रीम फैसले से पहले एसपी, एएसपी ने सुरक्षा को लेकर की बैठक

विज्ञापन
अयोध्या पर सुप्रीम फैसले से पहले अपने दफ्तर में अधीनस्थों के साथ बैठक करते एसपी हाथरस सिद्धार्थ ? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
सुप्रीम फैसले से पहले एसपी, एएसपी ने सुरक्षा को लेकर की बैठक
विज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अयोध्या मसले पर स्थानीय प्रशासन को जब शुक्रवार की रात्रि में यह जानकारी मिली कि फैसला शनिवार की सुबह साढ़े 10 बजे आएगा तो जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। देर रात तक अधिकारियों ने बैठकें कर माथापच्ची की।
रात्रि में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने जिले के सभी सीओ, कोतवाली निरीक्षकों के साथ बैठक की और सुरक्षा व्यवस्था बेहद पुख्ता करने का प्लान बनाया। एसपी व व एएसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि फैसला आने से पहले या बाद में किसी भी तरह की अशांति फैलेगी तो इसके लिए कोतवाली निरीक्षक जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

कोई भी जुलूस आदि न निकलने दें और किसी को सड़क पर जश्न न मनाने दें। कोई यदि ऐसी हरकत करे, जिससे शांति व्यवस्था को खतरा हो तो उसे तत्काल पकड़ कर मुकदमा लिखें और जेल भेंजे। देर रात तक अधिकारियोें की बैठक जारी थी।
विज्ञापन

आज से 11 तक स्कूल-कॉलेजों के अवकाश घोषित
हाथरस। शासन के निर्देश पर डीएम ने इस जिले में भी सभी स्कूल-कॉलेजों व अन्य शिक्षण सस्थाओं का 9 नवंबर शनिवार से 11 नवंबर सोमवार तक अवकाश घोषित कर दिया है। अधीनस्थ अधिकरियों को निर्देश दिए हैं कि वह इसका पालन कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें