सादाबाद की ग्राम पंचायत मीरपुर में चल रहे रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ। इस मैच में गांव मीरपुर की टीम ने गांव मंस्या की टीम को हराकर जीत दर्ज कर ट्रॉफी जीत ली। जीत के बाद विजय टीम ने जमकर जश्न मनाया। सम्मान समारोह में अतिथियों ने विजयी टीम को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में मौजूद मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी व रालोद नेता प्रवीण पौनियां का टूर्नामेंट आयोजकों, ग्राम प्रधान पोहप सिंह और अन्य ग्रामीणों ने साफा बांधकर व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। तदुपरांत उन्होंने गेंद खेलकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। फाइनल मैच मीरपुर और मंस्या की टीम के बीच हुआ।
मंस्या की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीरपुर की टीम ने 116 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। विजेता टीम को 21000 रुपये और उपविजेता टीम को 11000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट में पहुंचे पिंकू मधुर का भी पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदीप चौधरी, पूरन सिंह, लालता प्रसाद, विनोद नंबरदार, राकेश, भूरा ,इंद्रेश फौजी, ओमवीर, रवि, रमेश, मुकेश आदि उपस्थित थे।