फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट: एसपी अकादमी ने एस वॉरियर्स को हराया, मीरपुर ने मंस्या की टीम को दी शिकस्त

Sat, 05 Apr 2025 05:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एसपी अकादमी ने एस वॉरियर्स को 38 रनों से हरा दिया। दूसरे मुकाबले में बैट फिट-7 ने 30 रनों से हाथरस नाइट राइडर्स को 25 रनों से हराया। सादाबाद की ग्राम पंचायत मीरपुर में चल रहे रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ। इस मैच में गांव मीरपुर की टीम ने गांव मंस्या की टीम को हराकर जीत दर्ज कर ट्रॉफी जीत ली।
 
विज्ञापन
नाइट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते भाजपा नेता संजय शर्मा - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में आगरा रोड स्थित डीआरबी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आरआरसीएल सीजन-2 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। आयोजन राजपूत राइडर्स ने किया। पहले मुकाबले में एसपी अकादमी ने एस वॉरियर्स को 38 रनों से हरा दिया। दूसरे मुकाबले में बैट फिट-7 ने 30 रनों से हाथरस नाइट राइडर्स को 25 रनों से हराया।

विज्ञापन


पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन वरिष्ठ क्रिकेटर एड. राजेश शर्मा ने फीता काटकर किया। मैच एसपी एकेडमी व एस वॉरियर्स के मध्य खेला गया। निर्धारित 20 ओवरों में एसपी अकादमी ने चार विकेट खोकर 183 रनों का स्कोर बनाया। इसमें जतिन मावी ने 35 गेंदों में 49 व काना जाट ने 16 गेंदों में 37 रन बनाए।
इधर, एस वॉरियर्स की तरफ से विवेक यादव व नितिन ने 2-2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस वॉरियर्स की टीम 145 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। विनायक चौधरी ने सर्वाधिक 29 रनों का योगदान दिया। एसपी अकादमी की तरफ से जुनैद बाबू ने पांच विकेट प्राप्त किए। जुनैद बाबू को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


दूसरा मुकाबला बैट फिट-7 व हाथरस नाइट राइडर्स के मध्य खेला गया। बैट फिट 7 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट होकर 153 रन बनाए। जिसमें अंकित प्रताप ने 25 गेंद में 40 व दिव्यांक भाटिया ने 21 गेंदौ में 35 रनों का योगदान दिया। हाथरस नाईट राइडर्स की तरफ से सौरभ शर्मा ने 4 विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हाथरस नाइट राइडर्स की पूरी टीम मात्र 126 रन ही बना सकी। मैच की अंपायरिंग विशाल उपाध्याय, प्रवीन उपाध्याय, नितिन मिश्रा व गोलू पचौरी ने की। इस दौरान सुनील बेनीवाल, अर्चित पाठक, सौरव चंद्रा, सुधाकर शर्मा, गोपाल शर्मा, राजेश शर्मा, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

मीरपुर की टीम ने मंस्या की टीम को हराया

सादाबाद की ग्राम पंचायत मीरपुर में चल रहे रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ। इस मैच में गांव मीरपुर की टीम ने गांव मंस्या की टीम को हराकर जीत दर्ज कर ट्रॉफी जीत ली। जीत के बाद विजय टीम ने जमकर जश्न मनाया। सम्मान समारोह में अतिथियों ने विजयी टीम को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में मौजूद मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी व रालोद नेता प्रवीण पौनियां का टूर्नामेंट आयोजकों, ग्राम प्रधान पोहप सिंह और अन्य ग्रामीणों ने साफा बांधकर व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। तदुपरांत उन्होंने गेंद खेलकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। फाइनल मैच मीरपुर और मंस्या की टीम के बीच हुआ।

मंस्या की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीरपुर की टीम ने 116 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। विजेता टीम को 21000 रुपये और उपविजेता टीम को 11000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट में पहुंचे पिंकू मधुर का भी पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदीप चौधरी, पूरन सिंह, लालता प्रसाद, विनोद नंबरदार, राकेश, भूरा ,इंद्रेश फौजी, ओमवीर, रवि, रमेश, मुकेश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें