फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वक्त लग रहा इबादतगाहों पर मेला 

Fri, 10 Jun 2016 11:49 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
किला गेट मस्जिद पर जुमा की नमाज पढ़ते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। रमजान के पाक माह में मुस्लिम बस्तियों में सुबह और देर रात तक चहल-पहल बनी हुई है। शहर की मस्जिदों को भी आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया है। मस्जिदों में रोजेदार पांच वक्त की नमाज अदा कर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। पांच वक्त तक मस्जिदों और इबादतगाहों पर मेला सा लग रहा है। घर-परिवार के लोग सहरी और इफ्तार के समय एक जगह एकत्रित होकर लजीज पकवान ग्रहण करते हैं। 
विज्ञापन


सहरी के बाद रोजेदार सबसे पहले सुबह फजर की नमाज में शामिल हुए और खुदा की इबादत की। रमजान में जुमे के रोजा का विशेष महत्व होता है। रोजेदारों ने फजर, जौहर, असर, मगरिब, ईंशा समेत कुल पांच वक्त की नमाज अदा कर खुदा से तरक्की और खुशहाली की दुआएं मांगी। हर मुसलमान को रमजान के पाक माह में रोजा रखना चाहिए। खुदा पर एतबार करना चाहिए। अपनी आमदनी का ढाई फीसदी गरीब, मजलूम और विधवा को देकर उसकी सहायता करनी चाहिए। रमजान को लेकर बाजारों में खूब खरीदारी भी की जा रही है। लोग खासकर खजूर और दूसरे फलों के अलावा कुरेरी, पापड़ जैसी तलने वाली चीजें खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें