फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: पत्नी को बुलाने ससुराल आया दामाद, बाइक वहीं छोड़ हुआ लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई यह गुहार

Tue, 05 Sep 2023 07:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

2 सितंबर को अतरौली के गांव चौमुहा निवासी सुनील पुत्र लाखन सिंह गांव कुठीला में अपनी ससुराल में पत्नी को बुलाने आया था। शनिवार की रात तक वह गांव में रहा और उसके बाद लापता हो गया। सुनील जिस बाइक से आया था, वह उसकी ससुराल में खड़ी मिली है। सुनील का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। 
विज्ञापन
लापता युवक सुनील - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के गांव चौमुहा से सिकंदराराऊ कोतवाली के गांव कुठीला में अपनी ससुराल आए लापता युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। मंगलवार को युवक के गांव और परिवार के लोग बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे और लापता युवक का सुराग लगाने की मांग की।

विज्ञापन

2 सितंबर को अतरौली के गांव चौमुहा निवासी सुनील पुत्र लाखन सिंह गांव कुठीला में अपनी ससुराल में पत्नी को बुलाने आया था। शनिवार की रात तक वह गांव में रहा और उसके बाद लापता हो गया। सुनील जिस बाइक से आया था, वह उसकी ससुराल में खड़ी मिली है। सुनील का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। 

सुनील के परिजन उसकी ससुराल गांव कुठीला पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि सुनील अपनी बाइक को यहां खड़ी कर गया है और उसका कुछ पता नहीं है। संतोषजनक उत्तर न मिलने के बाद सुनील के परिजन सोमवार को कोतवाली गए और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। 
विज्ञापन

फिर सुनील के गांव और परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे। कोतवाल आशीष कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस पूरी तत्परता से सुनील को तलाश रही है। परिजनों का कहना है कि सुनील को जाना होता तो अपनी बाइक से जाता। उन्हें आशंका है कि सुनील किसी अनहोनी का शिकार हो गया है। परिजन और गांव के लोग खुद भी टोलियों की शक्ल में सुनील की तलाश में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें