कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कुम्हरई में ससुराल में आए दामाद का शव 8 मई की देर शाम फंदे से लटका मिला। मृतक तीन साल से अपनी ससुराल में ही रह रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद के कोतवाली एका क्षेत्र के गांव मढ़ा निवासी 55 वर्षीय साज मोहम्मद करीब तीन साल से चंदपा क्षेत्र के गांव कुम्हरई में रहते थे। 8 मई की देर शाम को घर के कमरे में ही साज मोहम्मद का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली चंदपा पुलिस मौके पर पहुंच गई।
इधर, घटना की सूचना पर फिरोजाबाद के गांव मढ़ा से भी मृतक के परिजन पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। उनका आरोप था कि साज मोहम्मद अपना घर व जमीन बेचकर रुपये लेकर ससुराल में आए थे। परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। साज मोहम्मद के कोई संतान नहीं थी।