कोतवाली सिकंदराराऊ के गांव मूडा नोजलपुर में 1 जून को गांव निवासी इंद्रजीत सिंह की मौत उस समय हो गई, जब उनकी मां की तेरहवीं होनी थी। बेटे की मौत के बाद मां का त्रयोदशी संस्कार नहीं हो सका। पूरे गांव में शोक का माहौल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बता दें कि गांव निवासी इंद्रजीत सिंह के मां की 1 जून को तेरहवीं होनी थीं, लेकिन उनका बेटा इंद्रजीत सिंह (50) सुबह घर में चारपाई पर मृत मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके गले पर चोट के निशान थे। जिससे उसकी मौत संदिग्ध प्रतीत होती है। घर वालों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था, उससे छोटा भाई है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जाता है। एक बहन भी थी, जिसकी पूर्व में मौत हो चुकी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। रिश्तेदार नातेदार सब आ गए थे। मां की तेरहवीं के लिए टेंट लग गया था, लेकिन तेरहवीं नहीं हो सकी