फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों के बाहर सामाजिक दूरी तार-तार

विज्ञापन
बैंक ऑफ इंडिया के बाहर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन का कई जगह उल्लंघन होते दिखाई दे रहा है। नगर में बैंकों के बाहर काफी भीड़ लग रही है। कई बार पुलिस द्वारा दूरी बनाए रखने की कड़ी चेतावनी के बाद भी लोग फिर से भीड़ के रूप में इकट्ठा हो रहे हैं। शनिवार को सादाबाद के भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ इंडिया, कॉरर्पोरेशन बैंक के बाहर लोगों के झुंड लगे रहे। बैंक कर्मी व गार्ड इन लोगों से लाइन में एक एक मीटर दूर रहने की अपील करते नजर आए, लेकिन भीड़ में शामिल लोगों ने एक नहीं सुनी। पुलिस कर्मियों ने भी कई बार इन लोगों को काफी फटकारा, फिर भी यह लोग नहीं माने।
सामाजिक दूरी का उल्लंघन, पुल जाम
पिछले कई दिनों से सादाबाद के करबन नदी के पुल पर लग रही सब्जी मंडी में शनिवार को सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी। इससे करबन नदी पुल पर जाम लगा रहा। लॉकडाउन और सामाजिक दूरी का उल्लंघन यहां भी साफ नजर आया। पिछले दिनों एसडीएम ने आदेश दिए थे कि सभी सब्जी व फल विक्रेता गली मोहल्लों में घूमकर सब्जी और फल बेचेंगे, लेकिन सब्जी व फल वालों ने मनाही के बाद भी अपनी ढकेलें करबन नदी पुल पर लगा ली हैं, जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ भी ऐसी की करबन नदी का पुल जाम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन की दुकान पर भी दूरी का उल्लंघन
कोरोना के प्रकोप के बीच कहीं भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। शनिवार को सादाबाद के मोहल्ला इमलियान में राशन सामग्री लेने के लिए लगी लाइन में भी काफी लोग एक-दूसरे से सटे हुए नजर आए। सामाजिक दूरी को लेकर यहां भी लोग जागरूक नहीं दिखे। सामाजिक दूरी की अनदेखी कभी भी कोरोना के संक्रमण को बढ़ावा दे सकती है।

एसबीआई के बाहर लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने की हिदायत देते पुलिस कर्मी। - फोटो : SADABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें