फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पानी पीने से मना करने पर सर्पदंश पीड़ित ने काटा हंगामा

Sat, 03 Aug 2024 05:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर पांच लोगों सांप ने डस लिया। इन सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इनमें से एक युवक ने पानी पीने के लिए इमरजेंसी वार्ड में जमकर हंगामा काटा। चिकित्सक व स्टाफ के समझाने के बावजूद युवक शांत नहीं हुआ और वह इलाज अधूरा छोड़कर इमरजेंसी से भाग गया।
विज्ञापन


पुरदिलनगर निवासी धर्मेंद्र कुमार को सांप ने डस लिया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। शुक्रवार दोपहर को उसका इलाज जिला अस्पताल की इमरजेंसी में चल रहा था। इस दौरान वह पानी पीने की जिद करने लगा। चिकित्सक उसे मना करते रहे। इसी बात पर मरीज ने इमरजेंसी वार्ड में हंगामा काटना शुरू कर दिया। वह इलाज अधूरा छोड़कर ही इमरजेंसी कक्ष से चला गया। इधर, बृहस्पतिवार की रात को कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित छोटा नवीपुर क्षेत्र में माधुरी काम कर रही थी। घर में उसके पैर से सांप दब गया। सांप ने उसे डस लिया। परिजन उसे उपचार को जिला अस्पताल लेकर आए।
उधर, इगलास क्षेत्र के गांव बेसवां निवासी राजकुमार को नलकूप पर काम करते वक्त सांप ने डस लिया। चंदपा के गांव पैकवाड़ा में रोमा को सांप ने डस लिया। हसायन के गांव जवाहर गढ़ में बृहस्पतिवार की दोपहर को अरविंद पुत्र पूरन सिंह खेत में काम करते वक्त सांप ने डस लिया। इन सभी को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें