फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ससुराल आए युवक को पीटा

Sat, 03 Aug 2024 05:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव उदयभान में अपनी ससुराल में आए युवक को ससुराल वालों ने पीटा। शिकायत के बाद मुरसान पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की है। बृहस्पतिवार की रात को मथुरा जिले के मांट क्षेत्र का निवासी युवक अपनी ससुराल मुरसान के गांव उदयभान आया था। उसकी पत्नी पिछले कई महीनो से ससुराल नहीं जा रही थी। युवक पत्नी को साथ ले जाने के लिए ससुराल में रात को रुक गया था। देर रात को वह अपने कमरे से उठकर मुंह से कपड़ा लपेटकर घर में भीतर चला गया और अपने बेटे को चोरी छिपे घर से ले जाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे देख लिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों पक्ष के दो लोगों का शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें