ई-रिक्शा में सवारियां बैठ कर जा रही थीं। तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार तीन महिलाओं समेत छह यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया।
हाथरस शहर के जलेसर रोड पर नगला खान के पास 6 अक्तूबर देर रात कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में छह लोग घायल हो गए। कार चालक मौके देखकर फरार हो गया।
विज्ञापन
ई-रिक्शा हाथरस से जलेसर रोड की ओर जा रहा था। उसमें सवारियां बैठी थीं। तभी जलेसर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार सीमा, ओमवीर, चंद्रवती निवासी बेरगांव, रोहित और बी सिंह निवासी जफराबाद घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के तुरंत बाद कार चालक फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।