फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बेटे की शादी से छह दिन पहले पिता की हादसे में मौत

Tue, 10 Nov 2026 12:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
नूर मोहम्मद का फाइल फोटो - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सहपऊ। सादाबाद-जलेसर मार्ग पर महरारा चौराहा के पास शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए ई-रिक्शा चालक नूर मोहम्म्द (45) की रविवार सुबह चार बजे मौत हो गई। उनके के दूसरे नंबर के बेटे की 14 नवंबर को शादी होनी थी।
विज्ञापन

घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव खाेंड़ा निवासी नूर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद अली ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। उनके दो बेटी और तीन बेटे हैं। इनमें से बड़े बेटे और बेटी की शादी हो चुकी है।
छोटे बेटे आरिफ की 14 नवंबर को शादी होनी है। शनिवार शाम को नूर मोहम्मद कुछ सवारियों लेकर जलेसर रोड गए थे। वहां से वापस आते समय सादाबाद-जलेसर मार्ग पर महरारा चौराहे पर उनके ई-रिक्शा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनका ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह भी बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन

उनको सीएचसी में भर्ती कराया गया। उनके सिर में करीब पांच टांगे लगे और पैरों के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट थी। उपचार के बाद उनको सीएचसी से छुट्टी दे दी गई। बड़े बेटे इरफान ने बताया कि बताया कि चिकित्सालय में उपचार के बाद उनके पिता ठीक से सो नहीं पाए थे। सुबह चार बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। वह उनको आगरा ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनकी मौत हो गई।
उउन्होंने सीएचसी पर तैनात चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छुट्टी देते समय चिकित्सक ने कहा था कि उनके पिता अब ठीक हैं। आखिर सात घंटे बाद उनके पिता की कैसे मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें