फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खेत में रखी गेहूं की फसल में लगी आग, साढ़े छह बीघा जलकर हुई राख

Sun, 16 Apr 2023 11:16 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव कानऊ निवासी रिंकू पुत्र अशोक कुमार ने अपने आठ बीघा खेत में गेहूं की फसल की थी। कटाई के बाद फसल को दो हिस्सों में रखवा दिया था। एक हिस्से में साढ़े छह बीघा और दूसरे हिस्से में डेढ़ बीघा फसल रखी थी। शनिवार की रात को साढ़े छह बीघा गेहूं की फसल के ढेर में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
हसायन में जलती गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली क्षेत्र के गांव कानऊ में एक किसान के खेत में एकत्रित कर रखी हुई गेहूं करीब साढ़े छह बीघा की गेहूं की फसल में शनिवार की रात को संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग से पूरी फसल जलकर राख हो गई। रात में ही किसानों और ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पूरी फसल राख हो गई।

विज्ञापन


गांव कानऊ निवासी रिंकू पुत्र अशोक कुमार ने अपने आठ बीघा खेत में गेहूं की फसल की थी। कटाई के बाद फसल को दो हिस्सों में रखवा दिया था। एक हिस्से में साढ़े छह बीघा और दूसरे हिस्से में डेढ़ बीघा फसल रखी थी।

शनिवार की रात को साढ़े छह बीघा गेहूं की फसल के ढेर में अचानक आग लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सुबह राजस्व निरीक्षक व लेखपाल ने मौके का निरीक्षण किया और फसल में हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की। पीड़ित किसान रिंकू सिंह पुत्र अशोक कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें