फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोपर्टी डीलर हत्याकांड: सहपऊ पुलिस ने चार और आरोपी किए गिरफ्तार, एक दिन में पकड़े छह

Sat, 11 Apr 2026 01:15 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

प्रोपर्टी डीलर वेद प्रकाश उर्फ सोनू की हत्या में पुलिस ने एक ही दिन में छह आरोपी दबोचे। चार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में पकड़े और दो आरोपी कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद दबोचे आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रोपर्टी डीलर वेद प्रकाश हत्याकांड में  सासनी के बाद 10 अप्रैल रात पुलिस ने मुठभेड़ में दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वेदप्रकाश की हत्या में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। एक ही दिन में पुलिस ने छह आरापियों को दबोचा है।

विज्ञापन


एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि सहपऊ पुलिस को इनपुट मिला था कि हत्या में शामिल दो अभियुक्त सहपऊ क्षेत्र में ही हैं और पीयूरा बंबा के कच्चे रास्ते से भागने की फिराक में हैं। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा दोनों की तलाश तेज की। पटरी से आते बुलेट बाइक सवार दो युवक आते दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घेराबंदी करने पर दोनों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने आकाश पौरुष निवासी सोखना व ललित निवासी दादनपुर को गिरफ्तार किया। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। देर रात सहपऊ पुलिस ने कांबिंग के दौरान कार्तिक गुप्ता निवासी आवास-विकास कॉलोनी और छोटू उर्फ निषाद निवासी गली सादाबादियान को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें