फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बहनों को मिला रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा का तोहफा

Wed, 14 Aug 2024 03:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन के मौके पर इस साल भी शासन की ओर से परिवहन निगम की बसों में बहनों को निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया गया है। इसके लिए हाथरस डिपो की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर हर साल बहनों को बसों में निशुल्क यात्रा का इंतजार रहता है। इस साल भी शासन ने दो दिन 58 घंटे के लिए बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की स्वीकृति दे दी है। इस साल 18 अगस्त की रात 12 बजे से 20 अगस्त की रात 12 बजे तक परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। बात अगर पिछले साल की करें तो अकेले हाथरस डिपो की बसों में आठ हजार से अधिक महिलाओं ने निशुल्क यात्रा की थी। इस साल यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इस साल डिपो में बसों की संख्या भी 76 से बढ़कर 90 हो गई है। इस साल नौ से 10 हजार महिलाओं के हाथरस डिपो की बसों में मुफ्त यात्रा करने का अनुमान है।



रक्षाबंधन पर निशुल्क यात्रा के संबंध में आदेश मिल गए हैं। अधिकतम संख्या में यात्रियों को लाभ दिए जाने के लिए सभी बसों को मार्ग पर निकाले जाने की तैयारी की जा रही है। सभी कर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरी सिंह, स्टेशन प्रभारी, हाथरस डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें