फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR: हाथरस जिले में 6.97 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी, गणना प्रपत्र भरने का 95 प्रतिशत काम पूरा

Tue, 09 Dec 2025 01:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

डीएम अतुल वत्स ने शेष मतदाताओं की मैपिंग को प्राथमिकता पर पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत अब तक 6,97,045 मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है। जिले में कुल 11,63,525 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनके सापेक्ष अब तक करीब 73 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

विज्ञापन


डीएम अतुल वत्स ने शेष मतदाताओं की मैपिंग को प्राथमिकता पर पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। एसआईआर के अंतर्गत मतदाताओं से प्राप्त गणना प्रपत्र भरने का कार्य 95 प्रतिशत तक पूर्ण कर लिया गया है। जिले की तहसील सासनी में एसआईआर का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। अन्य तहसीलों में भी कार्य तेजी से चल रहा है।

जिलेभर में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए 1295 बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) तैनात किए गए हैं, जो घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। जिन मतदान केंद्रों पर प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाई गई है, वहां सुधार के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। डीएम अतुल वत्स ने बताया कि शेष बचे कार्य को भी तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिए गए हैं।
विज्ञापन


एक नजर में एसआईआर की स्थिति

  • कुल मतदाता : 11,63,525
  • मैप किए गए मतदाता : 6,97,045
  • मैपिंग प्रगति : 73 फीसदी
  • गणना प्रपत्र पूर्ण : 95 फीसदी
  • जिले में तैनात बीएलओ : 1295
  • सासनी तहसील में कार्य पूरा
  • खराब प्रगति वाले बूथों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें