फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब, मेरा वोट तो किसी और ने डाल दिया ...

विज्ञापन
गांव बिसाना में पोलिग बूथ के बाहर दो प्रधान पद के प्रत्यासियों में होती नोकझोंक। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

ब्लॉक मुरसान के गांव बर्धवारी में एक मतदाता ने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि उसके बूथ पर आने से पहले ही किसी अन्य व्यक्ति ने उसके मताधिकार का प्रयोग कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। कंट्रोल रूम के जरिए तत्काल संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया गया और पूरे मामले की जानकारी ली गई। ऐसे ही कई मामलों की सूचनाएं कंट्रोल रूम में तैनात अफसरों को मिली।
विज्ञापन

कई मतदाताओं का कहना था कि उनका नाम वोटर लिस्ट से गायब है, तो कई ने पहले से ही वोट के डाले जाने का आरोप लगाया। इन मामलों के संज्ञान लेते ही तैनात अधिकारियों ने सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेटों से मामलों की जानकारी ली। कुछ मामलों में संज्ञान में आया कि एक से दो नाम होने की वजह से वोट डाले जाने की गलतफहमी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें