फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: साहब, मैं जिंदा हूं, मेरी पेंशन चालू करा दीजिए...

Sun, 23 Mar 2025 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जीवित व्यक्ति को मृत दर्शाकर उसकी वृद्धावस्था पेंशन बंद किए जाने का मामला सामने आया है। शनिवार को कोतवाली परिसर में लगे थाना समाधान दिवस में गांव ढकरई के एक वृद्ध ने इसकी शिकायत की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम संजय कुमार ने खंड विकास अधिकारी को उचित कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ढकरई निवासी 75 वर्षीय रामखिलाड़ी पुत्र गरीबदास ने एसडीएम से शिकायत करते हुए बताया कि वह वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थी हैं। उन्हें करीब तीन माह से पेंशन नहीं मिल रही है। जब वह शिकायत लेकर विकास भवन गए और वहां पेंशन विभाग में पेंशन न आने संबंधी शिकायत की तो वहां से बताया गया कि उन्हें कागजों में मृत घोषित कर दिया गया है, इस वजह से उनकी पेंशन आना बंद हो गई है। अब उन्हें जीवित प्रमाण पत्र बनवाना होगा, तब ही उनकी पेंशन फिर से शुरू हो सकती है। रामखिलाड़ी का आरोप है कि उन्हें पंचायत सचिव द्वारा कागजों में मृत घोषित कर दिया गया है। खंड विकास अधिकारी सुरेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें