हाथरस : मुरसान गेट बाजार में पसरा सन्नाटा। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सप्ताहांत कोरोना कर्फ्यू के चलते शनिवार को ज्यादातर बाजारों में चहल-पहल रही तो कुछ बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शनिवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व भी था। ऐसे में सुबह लोगों में दुकानों से खरीदारी भी की।
मिठाई, फूलमाला और अन्य पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ देखने कोे मिली। पर्व के चलते कई बाजारों में खासी चहल-पहल रही और कोरोना कर्फ्यू का असर वहां देखने को नहीं मिला। वहीं कुछ बाजारों में सुबह से लेकर शाम तक सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने भी बाजारों में गश्त की और अनावश्यक घूम रहे लोगों को चेतावनी दी। संवाद