फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ में कस्तूरबा स्कूल की छात्राएं बीमार

Sun, 01 Jan 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
सीएचसी की इमरजेंसी पर उपचार के लिए पहुंचीं छात्राएं।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में बच्चियों के बीमार होने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। सहपऊ और हाथरस के बाद अब सिकंदराराऊ के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की करीब छह छात्राएं रविवार को एकाएक बीमार हो गईं।
विज्ञापन


 इन छात्राओं को खुजली और बुखार शिकायत हुई। इनमें से कई बालिकाओं को बुखार भी आ रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को टीम भेजकर इन छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कराने का निर्णय लिया है। हालांकि स्कूल की हेड विमलेश उपाध्याय ने इस बारे में कुछ भी कहने से इंकार किया है।

बता दें कि नौरंगाबाद स्थित इस आवासीय विद्यालय के इर्द-गिर्द गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बड़ा नाला भी बंद पड़ा हुआ है। पास ही में पालिका ने अवैध रूप से डलाबघर बना रखा है। माना जा रहा है कि गंदगी की वजह से ही इन छात्राओं को यह बीमारी हुई है।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर को कस्तूरबा स्कूल की शिक्षिका करीब छह छात्राओं को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य की इमरजेंसी में पहुंचीं। डॉक्टर्स के मुताबिक इनमें से कई बालिकाओं को बुखार आ रहा था और कुछ को शरीर पर तेज खुजली और एलर्जी की शिकायत थी। बालिकाओं ने बताया कि यह तकलीफ उन्हें कई दिन से हो रही है। बार-बार कहने पर तथा ज्यादा तकलीफ होने पर उन्हें इलाज के लिए लाया गया है। 

सीएचसी सिकंदराराऊ के अधीक्षक डॉ. केके शर्मा का कहना है कि स्कूल के इर्द-गिर्द गंदगी होने से बालिकाओं को एलर्जी की शिकायत हुई है। सोमवार को अस्पताल से चिकित्सकों की टीम भेजकर बालिकाओं का चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा। विद्यालय की हेड ने इस बारे में कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। 

पिछले कुछ महीनों में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की छात्राओं के सामूहिक रूप से बीमार होने का यह तीसरा मामला है। करीब तीन माह पूर्व सहपऊ के कस्तूरबा स्कूल में बच्चियां बीमार हो गई थीं और पिछले महीने ही हाथरस के भी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 23 छात्राओं को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब सिकंदराराऊ में इस तरह की यह तीसरी घटना है, जिसने कस्तूरबा स्कूलों में बच्चियोें की देखभाल पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है। 

प्रत्येक 15 दिन के अंतराल पर इन स्कूलों में बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर लगाया जाता है। इस शनिवार को भी शिविर लगाया जाएगा। हालांकि अभी तक सिकंदराराऊ के कस्तूरबा स्कूल में बच्चियों के बीमार होने की हमें कोई सूचना नहीं मिली है। सोमवार को टीम भेजकर इन बच्चियों का हेल्थ चेकअप कराया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. रामवीर सिंह, सीएमओ हाथरस

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें