फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वाहन चोरी के चार आरोपी पकड़े, ट्रैक्टर बरामद

Sat, 18 Jan 2025 10:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कुछ लोग चोरी के ट्रैक्टर सहित कासगंज रोड स्थित डुगरिया बंबे के पास एक बाग में खड़े हैं। पुलिस ने दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए वाहन चोरी में चार आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर 17 जनवरी को वाहन चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक ट्रैक्टर भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन


एसआई यतेंद्र सिंह तेवतिया को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी के ट्रैक्टर सहित कासगंज रोड स्थित डुगरिया बंबे के पास एक बाग में खड़े हैं। पुलिस ने दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम राहुल उर्फ वीटू यादव व कुलदीप यादव निवासीगण पिलखतर जैत थाना फरीहा जिला फिरोजाबाद, अमरुद्दीन उर्फ वकील पुत्र अजीउद्दीन निवासी हाथवंत थाना खैरगढ़ जिला फिरोजाबाद, इकबाल पुत्र घासी निवासी मोहल्ला टंकी थाना बहजोई जिला संभल बताए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चोरी का ट्रैक्टर बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। यहां से चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने बताया कि यह ट्रैक्टर उन्होंने एटा जिले के थाना निधौली कलां क्षेत्र से चोरी किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें