फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदरपुर के कुएं पर जारी है मेला 

Sun, 10 Apr 2016 11:42 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। सिकंदरपुर का कुआं डॉक्टर बन गया है, इस कुएं के पानी से नहाने कर रोग दूर भगाने का अंधविश्वास कम नहीं हो रहा। कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोग इस कुएं पर अपनी बीमारी ठीक हो जाने की आस लेकर पहुंच रहे हैं और पूरी श्रद्धा के साथ कुएं के पानी से स्नान कर रहे हैं। गांव में हर रोज मेला लग रहा है।
विज्ञापन

आश्चर्य, इस बात है कि पीके जैसी फिल्में लोगों के अंधविश्वास को दूर नहीं कर पा रहीं। हालात ये हैं कि कुएं पर शहर और आसपास के कस्बों के ही नहीं, बल्कि बाहरी राज्यों, शहरो के लोग पहुंच रहे हैं। लोगों का दावा है कि कुएं के पानी से शरीर के रोग ठीक हो रहे हैं, उनके लिए यह कुआं किसी डॉक्टर से कम नहीं है। इधर, प्रशासनिक अफसरों की लाख कोशिशों के बावजूद इस अंधविश्वास को दूर कर पाना उनके लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।  

कुएं के फेर में खूब कट रही जेब 
भीड़ का फायदा अब अब चोर-उच्चकों से लेकर डग्गेमार वाहन चालक भी उठा रहे हैं। चोर-उचक्के मौका देखते ही हजारों लाखों की नकदी उड़ा रहे हैं तो वहीं डग्गेमार वाहन कुआं-कुआं चिल्लाकर लोगों को अपने वाहनों में भूसे की तरह भर रहे हैं और मनमाना किराया वसूल कर रहे हैं। इसी तरह का हाल कुआं के आसपास है, यहां भी चाट-पकौड़ी और कोल्ड ड्रिंक वाले दूने से तीनगुने दाम वसूल रहे हैं। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी कुएं का हल्ला
ऐसा नहीं कि कुआं सिर्फ अखबारों और चैनलों की सुर्खियां बना हुआ है। अब सोशल मीडिया पर भी कुएं को लेकर तरह तरह की बातें प्रचारित की जा रही हैं। इससे अंधविश्वास और अधिक फैल रहा है। फेसबुक, व्हाट्सएप आदि के जरिए कु एं का हल्ला काफी दूर दूर तक हो गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें