फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शट डाउन छह घंटे, बिजली संकट रहा दस घंटे, घेरा बिजलीघर

विज्ञापन
बिजलीघर संख्या तीन हंगामा करते लोग। स्रोत : सोशल मीडिया  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शटडाउन छह घंटे का था और बिजली दस घंटे तक गुल रही तो लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। बिजली कटौती से गुस्साए लोग रविवार की देर रात शहर के आगरा रोड नवीपुर उपकेंद्र पर पहुंच गए। लोगों ने बिजलीघर का घेराव करते हुए विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन




बता दें कि रविवार को विद्युत निगम द्वारा शहर के आगरा रोड गिजरौली स्थित शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के 33/11 केवी उपकेंद्र पर अनुरक्षण और लाइन मरम्मत का कार्य कराया था। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक शटडाउन लिया गया था। शहर के कई इलाकों में पूरे दिन बिजली गुल रही। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।



आपूर्ति बहाल होने को लेकर लगातार उपभोक्ता अधिकारियों को फोन कर संपर्क करते रहे। रात आठ बजे तक जब नयागंज, लोहट बाजार, चामड़ गेट, सर्राफा बाजार, सादाबाद गेट आदि इलाकों की आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोग आगरा रोड नवीपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच गए। बिजलीघर पर मौजूद स्टाफ ने इन लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन







रविवार को शहरी क्षेत्र के उपकेंद्रों पर अनुरक्षण और लाइन मरम्मत का कार्य कराया गया था। कार्य पूरा होने पर आपूर्ति को बहाल कर लिया गया था। हो सकता है किसी इलाके में लोकल फॉल्ट की वजह से बिजली नहीं आई हो।
विज्ञापन

-संदीप यादव, उपखंड अधिकारी, द्वितीय शहर, विद्युत निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें