फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: टिकट मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब, चालान काटने की दी धमकी

Fri, 16 May 2025 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
हाथरस डिपो की बस का चालान करने के लिए फोटो खींचता ट्रैफिक पुलिस कर्मी। स्रोत : विभाग - फोटो : samvad
विज्ञापन
सासनी जाने के लिए हाथरस डिपो की बस में चढ़े यातायात पुलिस कर्मी से जब परिचालक ने टिकट लेने के लिए कहा तो वह वर्दी का रौब दिखाने लगा। आरोप है कि उसने चालान काटने की धमकी देकर बस का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

हाथरस डिपो की बस संख्या यूपी 78-जेटी 8336 हाथरस से मुरादाबाद जा रही थी। इस दौरान तालाब चौराहे से एक यातायात पुलिस कर्मी भी बस में सवार हुआ। परिचालक के पूछने पर उसने बताया कि सासनी ड्यूटी पर जाना है। परिचालक ने उससे 17 रुपये का टिकट लेने की बात कही। टिकट मांगने पर पुलिस कर्मी नाराज हो गया।
पुलिस कर्मी ने बस को अलीगढ़ रोड पर रुकवाकर आगे से बस का फोटो खींचा। इसका परिचालक ने वीडियो बनाया। वीडियो में परिचालक ने यात्रियों से भी पूछा कि क्या मैंने टिकट की कहकर कोई गलती की है। वीडियो में यात्री भी कह रहे हैं कि उसने कोई गलती नहीं की। क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़ सतेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि हमारे कर्मचारी ने गलत रास्ता अपनाया है। उसे वीडियो वायरल नहीं करना चाहिए था। मामला संज्ञान में आया है। इस तरह की घटनाओं को रोकने को कार्रवाई करेंंगे। वहीं सीओ रामप्रवेश राय ने इस बारे में अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें