फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras: चांदी के दाम छू रहे आसमान, बाजार में महारानी विक्टोरिया के सिक्कों की कमी

Sat, 18 Oct 2025 04:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

इस समय बाजार में सिर्फ राजा एडवर्ड और जॉर्ज के समय के सिक्के ही उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 2250 रुपये प्रति सिक्का तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
शहर के बाजार में मौजूद सिक्के - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार धनतेरस पर हाथरस में महारानी विक्टोरिया युग के पुराने सिक्के नहीं मिल रहे हैं। चांदी के भाव में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के कारण इन सिक्कों की उपलब्धता कम हो गई है। मांग के बावजूद बाजार में इनका स्टॉक नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन


सराफा कारोबारियों का कहना है कि इस समय बाजार में सिर्फ राजा एडवर्ड और जॉर्ज के समय के सिक्के ही उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 2250 रुपये प्रति सिक्का तक पहुंच गई है। वहीं, नए चलन के 10 ग्राम वजनी चांदी के सिक्कों की कीमत भी दो हजार रुपये से ऊपर जा चुकी है। आम उपभोक्ता छोटे सिक्कों की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं संग्राहक वर्ग विक्टोरिया के सिक्कों की तलाश में है। सराफा व्यापारी मानते हैं कि अगर चांदी के भाव स्थिर हुए तो पुराने सिक्कों का चलन लौट सकता है।

इस साल चांदी के दाम जिस तरह आसमान पर पहुंचे है, उससे स्थिति खराब हो गई है। विक्टोरिया के सिक्के तो बाजार में हैं ही नहीं। पुराने समय के राजाओं के सिक्के ही उपलब्ध हो पा रहे हैं।-आयुष अग्रवाल, सराफ।
विज्ञापन

इस समय विक्टोरिया के सिक्कों की आपूर्ति मांग के अनुसार नहीं हो पा रही है। अन्य प्रकार के पुराने सिक्के उपलब्ध हैं। अब 10 ग्राम के साथ ही पांच ग्राम के सिक्कों की बिक्री अधिक हो गई है।-सुधीर जैन, ज्वेलर्स।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें