फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: डीएपी की किल्लत, तहसील के गेट पर दिया धरना

विज्ञापन
मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन देते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
आलू-गेहूं की बुवाई के दौर में डीएपी की जबरदस्त किल्लत और लंबित मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (हरपाल) गुट के कार्यकर्ताओं ने तहसील के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



मंगलवार को किसानों ने शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समस्याओं का समाधान करने की मांग की। इसके बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। चौ.हरपाल सिंह के नेतृत्व में हुए धरने का संचालन उमाशंकर बांगर ने किया।



ज्ञापन में किसानों को डीएपी की किल्लत से तत्काल निजात दिलाने की मांग उठाई गई। सहकारी संघों पर खाद की उपलब्धता, निराश्रित गोवंश से फसलों की बर्बादी रोकने के लिए मजबूत गोशाला बनाने की मांग की गई। विद्युत लाइनों को कस कर मजबूत बनाने, बिजली की चिंगारी से फसल जलने की घटनाओं को रोकने के इंतजाम किए जाए की मांग भी हुई।
विज्ञापन




वक्ता बोले-किसानों को मुफ्त बिजली दी जाए। स्मार्ट मीटर लगाए जाएं। लखीमपुर खीरी कांड में किसानों की हत्या के दोषी को कड़ी सजा दिलाए जाए। किसान नेता राकेश टिकैत को सुरक्षा दी जाए। सासनी-नानऊ रोड को दुरुस्त कराने की मांगें प्रमुख हैं। इस मौके पर राजकुमार कौशिक, उमा तोमर, भगवान सिंह, विजेंद्र सिंह, विशंभर सिंह, राजकुमार, राकेश बाबू, रामबाबू सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें