फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मथुरा-सिकंदराराऊ मार्ग पर बसों का टोटा, यात्री हो रहे परेशान

Mon, 19 Oct 2026 03:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
शाम पांच बजे के बाद हाथरस से मथुरा और सिकंदराराऊ जाने वाले यात्रियों को रोडवेज बसों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। हाथरस डिपो की बसें इन मार्गों पर शाम के बाद नियमित रूप से नहीं चलती हैं। इससे यात्रियों को लंबी दूरी की बसों का इंतजार करना पड़ता है या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। सुविधा न होने से यात्री परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

दिन के समय हाथरस से मथुरा और सिकंदराराऊ के लिए बसें आसानी से मिल जाती हैं। हालांकि, शाम करीब पांच बजे के बाद हाथरस डिपो की बसें रवाना हो जाती हैं। इसके बाद यात्रियों को अन्य डिपो की बसों के आने की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। कई बार एक घंटे तक लंबा इंतजार करना पड़ता है। शाम के समय दो पैसेंजर ट्रेनों का विकल्प भी उपलब्ध है। लेकिन इन ट्रेनों का समय सभी यात्रियों के लिए अनुकूल नहीं होता है। मुरसान, सोनाई, राया, रति का नगला और बस्तोई जैसे रास्ते के कस्बों व गांवों के यात्रियों की मुश्किलें निंरतर बढ़ रही हैं।
यात्री वर्जन
रात में सिकंदराराऊ जाने के लिए रोडवेज बस नहीं मिलती। उन्हें निजी वाहनों से यात्रा करनी पड़ती है।
पवन कुमार, नाई का नगला
मथुरा जाने के लिए उन्हें ट्रेन के समय पर निर्भर रहना पड़ता है। यदि ट्रेन छूट जाए तो बसों के लिए काफी दिक्कत होती है।
राकेश कुमार, वाटर वर्क्स
शाम के समय मथुरा और सिकंदराराऊ मार्ग पर सवारियां कम मिलती हैं। इससे डिपो को नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कुछ छोटी बसें शाम के समय चलाने का प्रयास किया जा रहा है। पर्याप्त सवारियां मिलने पर बसों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगेश कुमार, डिपो प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें