फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को धमकाने पर मचा हंगामा

विज्ञापन
पुराना मिल कंपाउण्ड में लगी व्यापारियों की भीड़। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

स्थानीय आगरा रोड पर पुराना मिल कंपाउंड के बाहर शुक्रवार की सुबह जब कुछ पुलिसकर्मियों ने एक दुकानदार को परेशान किया तो वहां काफी लोग एकत्रित हो गए और खासा हंगामा खड़ा हो गया। इस मामले की शिकायत भाजपा नगर अध्यक्ष शहर माहेश्वरी व संघ के जिला प्रचार प्रमुख मनोज अग्रवाल राया वालों ने कोतवाली में जाकर की।
विज्ञापन

हुआ यूं कि पुराना मिल कंपाउंड के बाहर दो पुलिसक र्मी उस समय आ धमके, जब एक दुकानदार वहां दुकान खोल रहा था। इन पुलिसकर्मियों ने उसे ब परेशान करना शुरू कर दिया तो वहां इस कंपाउंड व आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मी वहां से खिसक गए। सूचना मिलने पर भाजपा के नगर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी व आसएसएस के पदा धिकारी मनोज अग्रवाल भी वहां आ गए। इस दौरान शोर शराबा भी मच गया। लोगों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। तदुपरांत भाजपा व आरएसएस के पदाधिकारियों ने इसकी शिकायत कोतवाली में जाकर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें