फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मेला परिसर में दुकानदारों व झूलों का आना शुरू

Fri, 15 Sep 2023 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मेला श्रीदाऊजी महाराज परिसर में अब तैयारियों की हलचल बढ़ने लगी है। मेला परिसर में दुकानदारों और झूले वालों का आना शुरू हो गया। रात के समय ट्रकों से झूला, दुकानदार व अन्य खेल-तमाशे वालों ने अपना सामान लाना शुरू कर दिया है। दुकानदार अपनी दुकानें लगा रहे हैं तो झूले वाले अपना साज-ओ-सामान फिट कर रहे हैं।
विज्ञापन




मेला परिसर में कारोबार के हिसाब से कुछ स्थानों को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यही कारण है कि मेला आयोजन से एक सप्ताह पहले ही कई दुकानदारों ने डेरा जमा दिया है। दुकानदारों ने चुनिंदा जगहों पर अपना सामान रखकर इस पर दावेदारी ठोक दी है। यही हाल झूले व खेल तमाशे वालों का भी है। वह भी अच्छे स्थान के चयन के लिए ठेकेदार से संपर्क कर रहे हैं। एक सप्ताह पहले तक शाम ढलने के बाद वीरान नजर आने वाले किला परिसर में अब रौनक दिखाई देने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें