संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
लॉकडाउन-4 के बाद नगर के बाजार खुलने का जिलाधिकारी कार्यालय से रोस्टर जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी रोस्टर के अनुसार जनपद हाथरस के नगरपालिका, नगर पंचायत क्षेत्रों में बाजार की दुकानें रेडिमेड वस्त्रालय एवं साड़ी, जूते चप्पल की दुकान, बुक स्टेशनरी शॉप, ज्वेलरी शॉप, टेलरिंग, कास्मेटिक्स एवं जनरल स्टोर, बर्तन, बैग व अटैची की दुकानें मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को खुलेंगी।
सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को मोबाइल, हार्डवेयर, पेंट कलर, सैनिटरी, लोहे की, साइकिल की दुकानें, इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रोनिक्स, ऑटोमोबाइल, ऑटो गैरेज, प्रिंटिंग प्रेस एवं फ्लैक्स प्रिंटिंग, चश्में की दुकानें, फर्नीचर की दुकानें खुलेंगी। गैर प्रतिबंधित आवश्यक सेवाओं की दुकानें पहले की तरह खुलेंगी। रविवार को पूरे जनपद में बाजार बंदी रहेगी। दुकान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक ही खुलेंगी।