फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दुकान में की तोड़फोड़, दो को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में एक दुकान पर काम कर रहे एक युवक व उसके साथी को हमलावरों ने बुधवार को पीट दिया। दुकान में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने चार नामजद सहित 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


बरला के गांव गाजीपुर निवासी वीरपाल ने बताया कि वह कस्बे में लवकुश की दुकान पर काम करते हैं। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे वह दुकान पर काम कर रहे थे। इस बीच करीब 14 लोग दुकान में आ गए। आरोप है कि उनके हाथ में तमंचा, डंडे थे। उन्होंने वीरपाल पर हमला कर दिया। दुकान में भी तोड़फोड़ की। बचाव में आए उसके साथी गोपाल को भी पीटा। इससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों के आने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने अभिषेक निवासी गाजीपुर, ऋषिपाल, प्रीतम, गोविंदा व 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल सत्यवीर सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। गोविंदा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें