फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: किरायेदार को हटाने के लिए दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, मामले की पुलिस कर रही जांच

Mon, 26 Jan 2026 06:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आरोप है कि कुछ लोग दुकान खाली कराने के लिए कई महीनों से दबाव बना रहे हैं। आए दिन धमकाते हैं। 25 जनवरी की सुबह आठ बजे दुकान का झज्जा तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर के बैनीगंज में 25 जनवरी सुबह कुछ लोगों ने एक दुकान को तोड़ने का प्रयास किया। घटना की जानकारी पर पहुंची दुकान की किरायेदार व उनके बेटे ने इसका विरोध किया तो हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले दूसरा पक्ष वहां से चला गया। पुलिस प्रकरण में जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीपल गली बैनीगंज की रहने वालीं 70 वर्षीय कमलेश अग्रवाल ने बताया कि 38 साल से उनका परिवार बैनीगंज के राम मार्केट स्थित दुकान पर निर्भर है। यही परिवार के भरण-पोषण का जरिया है। महिला ने बताया कि उनके पति बीमार हैं। इसलिए दुकान पर वह अपने बेटे के साथ बैठती हैं। आरोप है कि कुछ लोग दुकान खाली कराने के लिए कई महीनों से दबाव बना रहे हैं। आए दिन धमकाते हैं। 

23 दिसंबर को एसपी से इसकी शिकायत की थी। 24 जनवरी को पोर्टल पर शिकायत की। 25 जनवरी की सुबह आठ बजे दुकान का झज्जा तोड़ दिया गया। जानकारी मिलने पर वह पहुंच गईं। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की गई। कमलेश ने लिखित शिकायत की है। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें