कोतवाली सदर क्षेत्र के बेहद व्यस्ततम इलाके चामड़ गेट पर अज्ञात चोरों ने एक दुकान से एक लाख 10 हजार रुपये की नकदी साफ कर दी। घटना के बाद से स्थानीय दुकानदार व व्यापारियों में चिंता है।
चामड़ गेट पर गोविंद अग्रवाल की फर्नीचर की दुकान है। गोविंद के अनुसार वह आठ सितंबर की रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन नौ सितंबर की सुबह उनकी पत्नी नीलम अग्रवाल जब दुकान पर पूजा करने पहुंचीं, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गईं। दुकान का ताला टूटा पड़ा था। उन्होंने पति को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे गोविंद अग्रवाल ने अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखे 1.10 लाख रुपये चोरी हो चुके थे। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद