फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गांव में है दुकान, शहर से बांट दिया सरकारी खाद्यान्न, दो राशन वितरण की दुकान निलंबित

Fri, 10 Feb 2023 03:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस जनपद की तहसील सासनी में ग्रामीण क्षेत्र की दुकान का खाद्यान्न शहर की दुकान में लाकर बांट दिया गया। राशन डीलर के यहां सरकारी खाद्यान्न को ट्रक के माध्यम से पहुंचाया गया, लेकिन आरोपी राशन डीलर ने सरकारी राशन का उठान ही नहीं कराया। दोनों दुकानों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सरकारी राशन प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जनपद की तहसील सासनी क्षेत्र की एक शहरी व एक ग्रामीण सरकारी राशन वितरण की दुकान को जिलाधिकारी के निर्देश पर डीएसओ ने निलंबित कर दिया है। जांच में सामने आया है कि शहरी क्षेत्र में राशन डीलर द्वारा सरकारी खाद्यान्न का उठान नहीं किया था। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में अपनी मां के नाम की राशन की दुकान से खाद्यान्न को शहरी क्षेत्र में वितरित कर दिया।

विज्ञापन


डीएसओ ध्रुव राज यादव ने बताया कि गांव लहौररा में विष्णु गुप्ता की मां के नाम से सरकारी राशन की दुकान है। जांच में यह भी सामने आया है कि विष्णु गुप्ता ने ग्रामीण क्षेत्र के खाद्यान्न को अपनी शहर की दुकान में भी लाकर बांट दिया। इस आधार पर गांव लहौररा की दुकान को भी निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। 

सासनी शहरी क्षेत्र के विष्णु गुप्ता राशन डीलर के यहां सरकारी खाद्यान्न को ट्रक के माध्यम से पहुंचाया गया, लेकिन आरोपी राशन डीलर ने सरकारी राशन का उठान ही नहीं कराया। इस कारण तीन दिनों तक सरकारी राशन से भरा ट्रक विष्णु गुप्ता राशन डीलर के पास ही खड़ा रहा। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। इस पर जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराई। 
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि विष्णु गुप्ता ने तीन दिनों तक ट्रक से सरकारी राशन को प्राप्त ही नहीं किया। इस कारण अन्य राशन डीलरों पर भी सरकारी खाद्यान्न पहुंचने में भी देरी हुई है। इस आधार पर डीएम के निर्देश पर डीएसओ ने विष्णु गुप्ता की राशन की दुकान को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


डीएसओ ध्रुव राज यादव ने बताया कि दोनों दुकानों के राशन कार्ड धारकों को नजदीकी दुकानों में संबद्ध कर खाद्यान्न का वितरण कराया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें