चयनित शिवानी आर्य ने इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयासों को दिया है। परिजनों एवं शुभचिंतकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हाथरस शहर की शिवानी आर्य भारतीय सूचना सेवा में राजपत्रित अधिकारी बन गईं हैं। उनका चयन भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में हुआ है। इस उपलब्धि से परिवार में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
शिवानी शहर के फुटवियर व्यापारी नरेंद्र कुमार गुप्ता एवं गृहिणी मां मृदुला गुप्ता की पुत्री हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयासों को दिया है। परिजनों एवं शुभचिंतकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
नरेंद्र कुमार गुप्ता ने भावुक होते हुए कहा कि बेटी ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से यह मुकाम हासिल किया है। मां मृदुला गुप्ता ने कहा कि बचपन से ही शिवानी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहीं हैं।