गुलाबो देवी ने कहा कि बिना सरकारी मदद के चलने वाला सबसे सफल विद्या देने का माध्यम है विद्या भारती। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम संयोजक मनोज जी अग्रवाल विद्यालय अध्यक्ष शरद तिवारी, अनिल वार्ष्णेय तेल वाले, नगर संघचालक दुर्गेश वार्ष्णेय, सह नगर संचालक पीपी सिंह, नगर प्रचारक अनमोल अजय, डॉ. यूएस गौड, मुनींद्र आदि थे।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आगरा मार्ग हाथरस में मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाबो देवी ने सुंदर देवी स्मृति भवन का लोकार्पण किया। गुलाबो देवी ने कहा कि बिना सरकारी मदद के चलने वाला सबसे सफल विद्या देने का माध्यम है विद्या भारती। भौतिकता के युग में शिशु मंदिर ही हमारी संस्कृति और सभ्यता को जीवित रखे हैं।
कार्यक्रम में दिनेश गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता ने मंत्री का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिला विद्यालय निरीक्षक रितु गोयल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप जी, स्वाभिलंबि भारत अभियान के प्रांत संयोजक राजीव अग्रवाल विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम संयोजक मनोज जी अग्रवाल विद्यालय अध्यक्ष शरद तिवारी, अनिल वार्ष्णेय तेल वाले, नगर संघचालक दुर्गेश वार्ष्णेय, सह नगर संचालक पीपी सिंह, नगर प्रचारक अनमोल अजय, डॉ. यूएस गौड, मुनींद्र आदि थे।