संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को श्रद्धांजलि देने वालों का मंगलवार को भी उनके लेबर कॉलोनी स्थित निवास पर तांता लगा रहा।प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा यहां रामवीर उपाध्याय को श्रद्धांजलि देने के लिए आए।इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम काफी भावुक हो गए।
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को श्रद्धांजलि देने वालों का मंगलवार को भी उनके लेबर कॉलोनी स्थित निवास पर तांता लगा रहा। प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा यहां रामवीर उपाध्याय को श्रद्धांजलि देने के लिए आए। उन्होंने उपाध्याय के बेटे चिराग उपाध्याय व अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम काफी भावुक हो गए। गृह मंत्री अमित शाह ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।
डॉ. दिनेश शर्मा ने उपाध्याय के परिजनों से हाल-चाल पूछा। उन्होंने पूर्व मंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा गुलाबो देवी माध्यमिक शिक्षा मंत्री., सुनील भराला पूर्व चेयरमैन श्रम कल्याण बोर्ड, राजवीर दिलेर सांसद, गौरव आर्य जिलाध्यक्ष भाजपा, सुनील शर्मा विधायक साहिबाबाद, अनिल शर्मा विधायक शिकारपुर, धर्मपाल विधायक ऐत्मादपुर, आरती तिवारी अध्यक्ष जिला पंचायत बलरामपुर, रामप्रताप सिंह पूर्व विधायक एत्मादपुर सहित तमाम राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
रामवीर की पत्नी व बेटे से अकेले में काफी देर तक की गुफ्तगू
पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने रामवीर उपाध्याय के निवास पर काफी देर तक उनकी पत्नी व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय व उनके बेटेे चिराग उपाध्याय से अकेले में गुफ्तगू की। डॉ. शर्मा ने कई मसलों पर बातचीत की। यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि रामवीर उपाध्याय को भाजपा में लाने में पूर्व डिप्टी सीएम की अहम भूमिका थी। रामवीर उपाध्याय और डॉ. दिनेश शर्मा ने करीब 25 साल पहले भाजपा में भी साथ-साथ काम किया था। संवाद