फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: कंटीले तारों में आया करंट, खेत की सिंचाई कर रहे शिक्षामित्र के चपेट में आने से मौत

Tue, 03 Dec 2024 10:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

जितेंद्र कौशिक शिक्षामित्र के पद पर तैनात थे।सुबह वह अपने खेत पर गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे थे। अचानक खेत पर लगे कंटीले तारों में करंट दौड़ गया। जिससे जितेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला मोतीराय में खेतों में पानी लगा रहे शिक्षामित्र की खेतों में लगे कंटीले तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। यह करंट नजदीक ही लगे नलकूप के तार के स्पर्श से कंटीले तारों में उतरा था। हादसे से परिवार में शोक में डूब गया। शिक्षा मित्र संगठन के पदाधिकारी भी पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


चंदपा क्षेत्र के गांव नगला मोतीराय निवासी जितेंद्र कौशिक (35) गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थे। 3 दिसंबर की सुबह वह अपने खेत पर गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे थे। अचानक खेत पर लगे कंटीले तारों में करंट दौड़ गया। जितेंद्र को इन तारों में करंट होने का बिल्कुल भी अनुमान नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जैसे ही सिंचाई के तारों को छुआ, तेज करंट लगने से वह अचेत होकर खेत में ही गिर गए। यह देखकर वहां आसपास के खेतों पर काम कर रहे किसान भी इकट्ठे हो गए। आनन-फानन जितेंद्र को अचेत अवस्था में उपचार के लिए बागला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र की मौत की बात सुनकर परिजन रोने-बिलखने लगे। परिजनों ने बताया कि खेत पर कंटीले तार लगे थे। पास ही बने नलकूप का कोई तार शॉर्ट था, जोकि कंटीले तारों से स्पर्श हो गया। इस कारण इन तारों में करंट दौड़ा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें