क्षेत्र के गांव नगला सलेम स्थित श्री बजरंग इंटर कॉलेज में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ में शीतल कुमारी और गोला फेंक में मनोज कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज के संस्थापक कुलफ सिंह की पुण्यतिथि से पूर्व आयोजित की गई प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक रामवती कुलफ सिंह ने किया। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में विनय कुमार कक्षा आठ प्रथम, मनोज कुमार कक्षा आठ द्वितीय, सुनील कुमार कक्षा छह तृतीय, 200 मीटर दौड़ में हिमांशु कुमार कक्षा आठ प्रथम, सिंटू कक्षा छह द्वितीय, यश यादव कक्षा आठ तृतीय, 400 मीटर दौड़ में नितिन कुमार कक्षा सात प्रथम, मनोज कुमार कक्षा आठ द्वितीय, प्रिंस कक्षा सात तृतीय, बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कु. प्रियंका कक्षा आठ प्रथम, कु. अवनी पचौरी कक्षा आठ द्वितीय, संगीता कक्षा आठ तृतीय, जूनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अनुज बघेल कक्षा दस प्रथम, विजय कुमार कक्षा कक्षा 10 द्वितीय, रमन यादव कक्षा नौ तृतीय रहे।
बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में शीतल कक्षा 12 प्रथम, राजेश्वरी कक्षा नौ द्वितीय, नंदनी कक्षा नौ तृतीय, 400 मीटर दौड़ में उपेंद्र कुमार कक्षा 11 प्रथम, विश्वेंद्र सिंह कक्षा 11 द्वितीय, रोहित कुमार कक्षा 11 तृतीय, जूनियर लंबी कूद बालक वर्ग में रवि कुमार कक्षा 10 प्रथम, अनुज कुमार कक्षा 10 द्वितीय, विजय कुमार कक्षा 10 तृतीय, लंबी कूद सीनियर बालक वर्ग में सतेंद्र कुमार कक्षा 11 प्रथम, विश्वेंद्र सिंह कक्षा 11 द्वितीय, गोपाल कक्षा 12 तृतीय, गोला फेंक बालक वर्ग में मनोज कुमार कक्षा 12 प्रथम, विश्चेंद्र सिंह कक्षा 11 द्वितीय, ज्ञानेंद्र कक्षा 12 तृतीय, गोला फेंक बालिका वर्ग में कु. गरिमा कक्षा 12 प्रथम, शीतल कक्षा 12 द्वितीय एवं सुनीता कक्षा 12 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में बालिकाओं की सीनियर टीम ने जूनियर टीम को मात दी। कॉलेज के कार्यवाहक प्रबंधक मनोज यादव ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे।