फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध में शीतल व गोला फेंक में अमरदीप ने मारी बाजी

विज्ञापन
श्रीमती उज्ज्वल इंटर कॉलेज बटपुरा में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बटपुरा स्थित श्रीमती उज्ज्वल इंटर कॉलेज में बुधवार को खेलकूद एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में प्रशांत प्रथम व सौरभ दूसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर बालिका वर्ग में आरती, अंजली व शिवानी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर सीनियर बालक वर्ग में लाखन वधौतिया प्रथम व विकास द्वितीय स्थान पर रहा। सीनियर बालिका वर्ग में संचिता प्रथम, सिमरन द्वितीय स्थान पर रही।
बालक वर्ग के गोला फेंक प्रतियोगिता में अमरदीप प्रथम, विवेक द्वितीय, बालिका वर्ग में आशा प्रथम, रितु द्वितीय व मोहिनी तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी में सीनियर बालिका टीम विजयी रही। संगीत में रिचा प्रथम एवं निबंध लेखन में शीतल प्रथम, गौरी द्वितीय एवं गुंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय खिलाड़ी देवांत चौधरी ने उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिता कराने से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। इस मौके पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार वधौतिया ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। मौके पर केएस चौहान, यश चाहर, सीपी सिंह, राम सेवक, शशि चौधरी, बीके शर्मा, सौरभ ठेनुआ, कुमारी रीता वधैतिया आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें