क्षेत्र के गांव दरियापुर में स्थित आरआरसी सेंटर (एकीकृत ठोस कचरा प्रबंधन केंद्र) पर भेड़-बकरियों का कब्जा होने से कूड़ा निस्तारण व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। करीब 8-10 लाख रुपये की लागत से बना यह कूड़ा निस्तारण केंद्र अक्रियाशील पड़ा हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार कचरा रखने की जगह बने आरआरसी सेंटर में गांव का कूड़ा डाले जाने के बजाय दिन-रात भेड़-बकरियां बांधी जा रही हैं। केंद्र पर कचरा न डाले जाने से गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर बने हुए हैं और बदबू व गंदगी की समस्या भी बढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक उक्त केंद्र क्रियाशील नहीं हुआ है। इसी वजह से आरआरसी सेंटर पर भेड़-बकरियों का स्थायी जमावड़ा बना हुआ है।ग्रामीणों ने जल्द व्यवस्था सुधारने व आरआरसी सेंटर पर नियमित कूड़ा एकत्र कर निस्तारण शुरू कराने की मांग की है।
आरआरसी सेंटर को बने हुए एक साल हो गए हैं। गांव में साफ सफाई सिर्फ नाम मात्र के लिए की जाती है। केंद्र में कोई कूड़ा कचरा नहीं डाला गया है उसमें तो सिर्फ भेड़ बकरियां रहती हैं।
सर्वेश वाष्र्णेय, दरियापुर।
कूड़ा सेंटर को बकरियों का तबेला बना दिया है रात हो या दिन इसी में रहती हैं। गांव का जो कचरा है इसमें नहीं डाला जाता है सिर्फ और सिर्फ नाम मात्र के लिए आर आरसी केंद्र बनाया गया है जिस पर किसी प्रशासनिक अधिकारी का नहीं है।
रामगोपाल वाष्णेय निवासी गांव दरियापुर
मामले की जानकारी की जाएगी।अगर ऐसा पाया जाता है तो डीसी, संबंधित पंचायत सचिव और एडीओ पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण तलब कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
सुबोध जोशी, डीपीआरओ